Gov Office Logo
आधिकारिक वेबसाइट .gov.in का उपयोग करती हैं

एक .gov.in वेबसाइट भारत के किसी आधिकारिक सरकारी संगठन की होती है।.

icon lock logo
सुरक्षित .gov.in वेबसाइट HTTPS का उपयोग करती हैं

ताले का चिह्न () अथवा https:// का मतलब है कि आप .gov.in वेबसाइट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं। संवेदनशील जानकारी केवल आधिकारिक, सुरक्षित वेबसाइट पर ही साझा करें।

महानिदेशक का संदेश

श्री राकेश अग्रवाल, आईपीएस

श्री राकेश अग्रवाल, आईपीएस
महानिदेशक, एनआईए 

महानिदेशक, एनआईए का संदेश

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की स्थापना एनआईए अधिनियम, 2008 के तहत भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता को खतरे में डालने वाले अपराधों की जांच और अभियोजन के लिए की गई थी। अपनी स्थापना से ही, एनआईए यह सुनिश्चित करते हुए कि राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों की पहचान की जाए और पेशेवर तरीके से जांच की जाए तथा अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए, भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने के अपने मिशन में दृढ़ रही है।

वर्तमान में, एनआईए का देश के लगभग सभी राज्यों में एक शाखा कार्यालय है। इस व्यापक नेटवर्क के माध्यम से, एनआईए भारत में उग्रवाद और आतंकवाद के सभी थिएटरों में अपने अधिदेश को कार्यान्वित करता है। एनआईए महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी एकत्र करके, कड़ी जांच करके और प्रभावी अभियोजन करके, आतंक के पारिस्थितिकी-तंत्र को विघटित करने का प्रयास करती है। इस प्रकार, हमारा लक्ष्य न केवल वास्तविक अपराधियों को लक्षित करना है, बल्कि उनके वित्तपोषण, उनकी भर्ती और उन्हें कट्टर बनाने वाले उस संपूर्ण ढांचे को लक्षित करना है जो उन्हें अपराध को अंजाम देने का आधार मुहैया कराता है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुदृढ़ सहयोग को बढ़ावा देकर, जांच के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग कर और उच्च दोषसिद्धि दरों को हासिल करके, हम आतंकवाद का मुकाबला करने तथा शांति, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को बरकरार रखने के अपने संकल्प पर गर्व करते हैं। दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ, हम हर चुनौती को पार करेंगे और एक संरक्षित एवं अधिक सुरक्षित भविष्य की ओर प्रयास करेंगे। ‘राष्ट्ररक्षणम् आद्यकर्तव्यम्’ के अपने आदर्श वाक्य की सच्ची भावना में, हम आतंकवाद के अभिशाप से अपने राष्ट्र और उसके समाज की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

जय हिंद!

no text